सम्बंधित जानकारी
- LIVE: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार
- Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली
- भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!
- सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!
- यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत
वेनेजुएला में 38 सेकंड में दो बड़े भूकंप, बेसबॉल मैच में भगदड़, मैदान छोड़ भागे खिलाड़ी और दर्शक
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में गुरुवार सुबह 38 सेकंड्स के अंतराल में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों की वजह से तबाही मच गई है। हादसे में 10,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। भूकंप के समय एक बेसबॉल मैच में हड़कंप मच गया। खिलाड़ी और दर्शक मैदान छोड़ भाग गए। ALSO READ: भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!
बेसबॉल मैच के दौरान ही भूकंपों से कांपी धरती
बताया जा रहा है कि भूकंप के समय वेनेजुएला की राजधानी काराकस (Caracas) में एक बेसबॉल मैच चल रहा था। अचानक आए भूकंपों की वजह से पूरा स्टेडियम हिल गया और सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि दर्शक भी घबरा गए। भूकंपों के झटके से डरकर खिलाड़ी और दर्शक स्टेडियम छोड़कर भाग निकले। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल यह हो गया।
वेनेजुएला में इमरजेंसी
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश को संबोधित करते हुए बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद करीब 20 आफ्टरशॉक्स भी आए। देश में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं, इसे देखते हुए रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। वेनेजुएला में स्कूल-कॉलेज फिलहाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रेलवे सेवाओं को रोक दिया गया है।
रोड्रिगेज ने लोगों से घरों के बाहर रहने और एम्बुलेंस के लिए रास्ता देने की अपील की है। नुकसान की वजह से काराकस एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। देश में कई जगह इंटरनेट कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta
