गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US warns China on North Korea
Written By
Last Modified: संयुक्त राष्ट्र , गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (10:24 IST)

अमेरिका ने चीन को चेताया, मत करो उत्तर कोरिया के साथ व्यापार

अमेरिका ने चीन को चेताया, मत करो उत्तर कोरिया के साथ व्यापार - US warns China on North Korea
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने चीन को चेताया है कि अगर वह उत्तर कोरिया के साथ व्यापार कर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करता है तो वह अमेरिका के साथ अपने वृहद व्यापार को लेकर एक तरह से जोखिम उठाएगा।
 
प्योंगयांग द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में निक्की हेली ने अपने कठोर भाषण में यह टिप्पणी की।
 
हेली ने कहा कि यह दुनिया और ज्यादा खतरनाक बन गई है और अमेरिका अपने विशाल सैन्य बलों का इस्तेमाल खुद की और अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए करेगा लेकिन व्यापार को तरजीह देता रहेगा।
 
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करना ज्यादातर चीन पर निर्भर करता है क्योंकि उत्तर कोरिया के साथ व्यापार में चीन की भागीदारी 90 प्रतिशत है।
 
हेली ने कहा कि ट्रंप प्रशासन चीन और अन्य देशों के साथ इस पर काम जरूर करेगा लेकिन पिछली चीजों को नहीं दोहराएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सीरिया में रूस के साथ काम करने को तैयार है अमेरिका : टिलरसन