गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US surgeons successfully test pig kidney transplant in human patient
Written By
Last Modified: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (20:44 IST)

वैज्ञानिकों का सबसे बड़ा चमत्कार, सूअर की किडनी को मानव शरीर से जोड़ा

वैज्ञानिकों का सबसे बड़ा चमत्कार, सूअर की किडनी को मानव शरीर से जोड़ा - US surgeons successfully test pig kidney transplant in human patient
न्यूयॉर्क। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने अस्थायी रूप से एक सूअर की किडनी को मानव शरीर से जोड़ने में सफलता हासिल की है। अच्छी बात  यह कि यह किडनी ठीक से काम भी कर रही है। वैज्ञानिकों के इस ट्रांसप्लांट से जानवरों के अंग को मानव में इस्तेमाल किए जाने की राह में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
 
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क सिटी में स्थित एनवाईयू लैंगन हेल्थ सेंटर (NYU) में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने इस सर्जरी अंजाम दिया। सर्जरी की तैयारी भी काफी ठोस तरीके से की गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट से पहले सूअर के जीन को बदल दिया गया था ताकि इंसानी शरीर उसके अंग को तत्काल खारिज न कर पाए। 
 
ट्रांसप्लांट की यह प्रक्रिया एक ब्रेन डेड हो चुके मरीज पर की गई। इस मरीज की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन उसे लाइफ सपोर्ट से हटाने से पहले डॉक्टरों ने उनके परिवारों से इस टेस्ट की अनुमति मांगी थी। इसके बाद उन्होंने यह प्रयोग किया। तीन दिन तक सूअर की किडनी ब्रेन डेड मरीज की रक्त वाहिकाओं से जुड़ा हुआ था। किडनी को शरीर के बाहर ही रखा गया था।
ये भी पढ़ें
बेगुनाहों को मारने वाले आतंकियों से सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर का कमांडर गुलजार अहमद रेशी ढेर, 15 दिनों में 17 को पहुंचाया जहन्नुम