मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. us strikes venezuela updates caracas explosions us tensions nicolas maduro donald trump
Last Updated :वॉशिंगटन , रविवार, 4 जनवरी 2026 (09:43 IST)

Venezuela-America war: वेनेजुएला में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 40 की मौत का दावा, ट्रंप का ऐलान- देश को US चलाएगा

us strikes venezuela News
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ने दुनियाभर में भूचाल ला दिया है। राजधानी कराकस पर किए गए अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया है। अमेरिका ने इस ऑपरेशन को Operation Absolute Resolve नाम दिया है। जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि फिलहाल वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा। मीडिया खबरों के मुताबिक एयर स्ट्राइक में 40 मौतों का दावा किया गया है। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, राजधानी काराकस पर बड़े पैमाने पर किए गए अमेरिकी हमले के दौरान मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा गया और उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें मुकादमों का सामना करना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने निकोलस मादुरो की तस्वीर भी शेयर की है। वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने अमेरिका की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी भी जताई। 
उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो का अपहरण किया गया है और अमेरिकी कार्रवाई पूरी तरह से नाजायज है। इस घटना से पूरे देश में गुस्सा है और देश की जनता अपने राष्ट्रपति की रिहाई की मांग कर रही है। रॉड्रिग्ज ने कहा, 'इस देश में केवल एक ही राष्ट्रपति है और उनका नाम निकोलस मादुरो है।  राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे गए।  इसके बाद उन्हें भारी सुरक्षा वाले बख्तरबंद मोटरकेड में ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के दफ्तर ले जाया गया, क्योंकि मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के गंभीर आरोप हैं। Edited by : Sudhir Sharma