गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US sanctions on North Korea
Written By
Last Updated :वॉशिंगटन , गुरुवार, 17 मार्च 2016 (10:57 IST)

उत्तर कोरिया पर अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

उत्तर कोरिया पर अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध - US sanctions on North Korea
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र-समर्थित प्रतिबंध लागू करने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि ओबामा ने उत्तर कोरिया की उर्जा, वित्तीय एवं नौवहन संपत्तियों को निशाना बनाते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया।
 
उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी को किए गए परमाणु परीक्षण और सात फरवरी को किए गए बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बाद नए प्रतिबंध लगाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में सहमति बनी थी।
 
ओबामा के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज के मुताबिक कि यह आदेश उत्तर कोरिया के लोगों के बजाय सरकार को निशाना बनाता है। बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र के इन प्रतिबंधों और अमेरिका-दक्षिण कोरिया अभ्यास की प्रतिक्रिया में किम जोंग उन ने पहले ही एक आगामी परमाणु बम परीक्षण और कई बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों का आदेश दे दिया है। (भाषा)