गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US China trade war
Written By
Last Modified: बीजिंग , शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (14:27 IST)

तेज होगा ट्रेड वॉर, रिकॉर्ड स्तर पर अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष

तेज होगा ट्रेड वॉर, रिकॉर्ड स्तर पर अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष - US China trade war
बीजिंग। ट्रंप प्रशासन की ओर से भारी भरकम शुल्क लगाने के बावजूद अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष सितंबर में बढ़कर 34.1 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों से इसकी जानकारी हुई। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध को और हवा मिलने की आशंका जताई जा रही है।
 
चीन के कस्टम (सीमा शुल्क) विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका को चीन का निर्यात बढ़कर 46.7 अरब डॉलर हो गया है जबकि इस दौरान अमेरिका से आयात घटकर 12.6 अरब डॉलर रह गया है। 
 
विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापारिक मोर्चे पर लगातार तनाव जारी है। अमेरिका ने सितंबर में चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगाया था। इसके जवाब में चीन ने 60 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर जवाबी शुल्क लगाया।
 
चीन के सीमा-शुल्क विभाग के प्रवक्ता ली कुइवेन ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव से हमारा विदेश व्यापार विकास प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी ने किया #MeToo का समर्थन, कहा- महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आएं