गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. two indian crew on board cruise ship quarantined off japanese coast test positive for coronavirus
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (20:16 IST)

जापान के तट पर फंसे जहाज डायमंड प्रिंसेस के चालक दल के 2 भारतीय सदस्य Corona Virus से संक्रमित

जापान के तट पर फंसे जहाज डायमंड प्रिंसेस के चालक दल के 2 भारतीय सदस्य Corona Virus से संक्रमित - two indian crew on board cruise ship quarantined off japanese coast test positive for coronavirus
टोक्यो। जापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर मौजूद चालक दल के भारतीय सदस्यों में से 2 के सेंपल जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
 
जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में सवार 174 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
 
क्रूज पर 3,711 लोग सवार हैं। यह पिछले सप्ताह की शुरुआत में जापान के तट पर पहुंचा था। जहाज से हांगकांग में उतरने वाले एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद जापान ने क्रूज को तट पर ही रोक दिया है।
जहाज पर कुल 1387 भारतीय मौजूद हैं जिनमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं। दूतावास ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में जापानी अधिकारियों ने जहाज को 19 फरवरी, 2020 से ही अलग रखा हुआ है।
 
उसने कहा कि अभी तक चालक दल के 2 भारतीय सदस्यों सहित 174 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।