1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. trump xi jinping meeting taiwan issue china warning
Last Updated :बिजिंग , गुरुवार, 14 मई 2026 (14:35 IST)

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

jinping warns trump on taiwan
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात में दोनों नेता ताइवान को लेकर असहज स्थिति में दिखाई दिए। राष्ट्रपति जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ताइवान के मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो दोनों देशों के बीच टकराव और संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। ALSO READ: 'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश
 
जिनपिंग ने ट्रंप से कहा कि अगर ताइवान के सवाल को ठीक से संभाला गया, तो चीन और अमेरिका के संबंध स्थिर रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो टकराव और संघर्ष की आशंका बढ़ सकती है। इससे चीन और अमेरिका संबंध बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच जाएंगे।
 

चीनी दूतावास ने अमेरिका को चेताया था

ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले अमेरिका में स्थित चीन के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर अमेरिका को चेतावनी दी थी। चीन ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों में 'चार लाल रेखाएं' हैं, जिन्हें चुनौती नहीं दी जानी चाहिए। चीन ने जिन चार मुद्दों को सबसे संवेदनशील बताया, उनमें ताइवान का सवाल, लोकतंत्र और मानवाधिकार, दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्था और चीन के विकास का अधिकार शामिल हैं।

ट्रंप से क्या बोले अमेरिकी सांसद 

अमेरिका के 4 सांसदों ने राष्‍ट्रपति ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान को लेकर कोई ऐसा समझौता न हो जाए, जिससे आने वाले समय में अमेरिका की नीति पर असर पड़े। इन सांसदों को आशंका है कि बीजिंग में ताइवान को लेकर कोई बड़ी डील हो सकती है।
 

क्यों अहम है ताइवान का मुद्दा?

ताइवान लंबे समय से वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका ताइवान को सैन्य और राजनीतिक समर्थन देता रहा है। बहरहाल यह मुद्दा दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव का प्रमुख कारण बना हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी