सम्बंधित जानकारी
- 'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश
- बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान
- Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर
- क्या सच में The Simpsons ने कर दी थी Hantavirus की भविष्यवाणी? Time Traveller जैसा ट्वीट भी वायरल! जानिए वायरल दावे का पूरा सच
- अब नेपाल बॉर्डर पर लगेगा ID कार्ड, बालेन सरकार ने लिया कड़ा फैसला, नए नियम का भारतीयों पर क्या होगा असर?
क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात में दोनों नेता ताइवान को लेकर असहज स्थिति में दिखाई दिए। राष्ट्रपति जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ताइवान के मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो दोनों देशों के बीच टकराव और संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। ALSO READ: 'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश
जिनपिंग ने ट्रंप से कहा कि अगर ताइवान के सवाल को ठीक से संभाला गया, तो चीन और अमेरिका के संबंध स्थिर रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो टकराव और संघर्ष की आशंका बढ़ सकती है। इससे चीन और अमेरिका संबंध बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच जाएंगे।
चीनी दूतावास ने अमेरिका को चेताया था
ट्रंप के चीन पहुंचने से पहले अमेरिका में स्थित चीन के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर अमेरिका को चेतावनी दी थी। चीन ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंधों में 'चार लाल रेखाएं' हैं, जिन्हें चुनौती नहीं दी जानी चाहिए। चीन ने जिन चार मुद्दों को सबसे संवेदनशील बताया, उनमें ताइवान का सवाल, लोकतंत्र और मानवाधिकार, दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्था और चीन के विकास का अधिकार शामिल हैं।
The four red lines in #China-#US relations must not be challenged. #ChinaUSRelations #ChinaDiplomacy pic.twitter.com/4kmNeEWLGH
— Chinese Embassy in US (@ChineseEmbinUS) May 12, 2026
ट्रंप से क्या बोले अमेरिकी सांसद
अमेरिका के 4 सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान को लेकर कोई ऐसा समझौता न हो जाए, जिससे आने वाले समय में अमेरिका की नीति पर असर पड़े। इन सांसदों को आशंका है कि बीजिंग में ताइवान को लेकर कोई बड़ी डील हो सकती है।
क्यों अहम है ताइवान का मुद्दा?
ताइवान लंबे समय से वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका ताइवान को सैन्य और राजनीतिक समर्थन देता रहा है। बहरहाल यह मुद्दा दोनों महाशक्तियों के बीच तनाव का प्रमुख कारण बना हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta
