मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump's manger accused of misbehaviour
Written By
Last Updated :वाशिंगटन , बुधवार, 30 मार्च 2016 (09:29 IST)

ट्रंप के सहयोगी ने की महिला पत्रकार से छेडछाड़!

ट्रंप के सहयोगी ने की महिला पत्रकार से छेडछाड़! - Trump's manger accused of misbehaviour
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश में जुटे डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार प्रबंधक कोरे लेवांदोव्सकी पर एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
          
पुलिस ने कहा कि आठ मार्च को फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प के प्रचार मैनेजर कोरे लेवांदोव्सकी ने सवाल पूछने के दौरान एक महिला पत्रकार मिशेल फील्डस से बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि महिला ने लेवांदाव्सकी पर आरोप लगाया कि जब वह उससे सवाल पूछ रही थी तब उसने उसे पकड़ने और उनकी बांह को मरोड़ने की कोशिश की। 
        
हालांकि पुलिस की ओर से एक वीडियो भी दिखाया गया है जिसमें लेवांदोव्सकी महिला को पकड़ कर पीछे धकेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प की प्रवक्ता ने इस मामले में लेवांदोव्सकी को पूरी तरह निर्दोष बताया और उम्मीद जताई कि न्यायालय से उन्हें जल्द ही राहत मिल जाएगी। (वार्ता)