1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. trump-russia-oil-tariff-100-percent-india-relief-us-senate-bill

रूसी तेल पर ट्रंप सरकार का बड़ा यू-टर्न! 500% की जगह 100% टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत 5 देशों को मिल सकती है राहत

donald trump
रूसी तेल की खरीद पर 500 फीसदी टैरिफ पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार यू-टर्न लेती नजर आ रही है। US सीनेट में पेश एक बिल में ऐसे देशों पर पहले प्रस्तावित अधिकतम 500% टैरिफ को घटाकर 100% करने का प्रस्ताव दिया गया है। भारत, चीन समेत 5 देशों को रूसी गैस आयात पर विशेष छूट मिलेगी। ALSO READ: Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे
 
अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों ने रूस के खिलाफ एक सख्त आर्थिक प्रतिबंध विधेयक पेश किया है, जिसका सीधा असर भारत पर भी पड़ सकता है। नए संशोधित मसौदे के तहत रूस से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की खरीद जारी रखने वाले देशों पर अधिकतम 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भी इस बिल का समर्थन किया है।
 

इन 5 देशों पर पड़ेगा असर

यूक्रेन युद्ध के लिए रूस की आर्थिक ताकत को कमजोर करने के उद्देश्य से लाए गए इस विधेयक के दायरे में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे शीर्ष पांच तेल खरीदार देशों को रखा गया है। बिल पास होने से इन 5 देशों को बड़ी राहत मिल सकती है। ALSO READ: Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव
 

2025 में कही गई थी 500 फीसदी टैरिफ की बात

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में पेश किए गए मूल प्रस्ताव में रूसी ईंधन खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत का एकमुश्त भारी टैरिफ लगाने की बात कही गई थी। ट्रंप सरकार ने इसमें बड़ा बदलाव करते हुए शीर्ष पांच खरीदारों के लिए अधिकतम 100 प्रतिशत तक टैक्स सीमित कर दिया है।
 
नए विधेयक में उन देशों के लिए एक विशेष छूट का प्रावधान भी जोड़ा गया है जो रूस के कुल प्राकृतिक गैस निर्यात का 15 प्रतिशत से कम हिस्सा आयात करते हैं और अपनी इस निर्भरता को कम करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं। इससे जापान, फ्रांस, हंगरी और बेल्जियम जैसे देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे से बाहर रखा जा सकता है।
अगला लेख
कौन हैं एमके दास? जिन्होंने PM मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत