एलियंस पर सबसे बड़ा खुलासा: ट्रंप सरकार ने सार्वजनिक की पेंटागन की 170 सीक्रेट फाइलें; क्या दुनिया के सामने आएगी सच्चाई?
Aliens and UFO Mystery: एलियंस है या नहीं? यह सवाल हर किसी के मन में जरूर आता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाते हुए पेंटागन की उन अलमारियों को खोल दिया है, जो बरसों से टॉप सीक्रेट के रूप में बंद थी। हालांकि अमेरिकी सरकार की तरफ से इस मामले में पूरी जानकारी नहीं दी गई है। इससे अब सोशल मीडिया पर एक ही सवाल गूंज रहा है — 'क्या सच में aliens मौजूद हैं?'
170 सीक्रेट फाइल्स पब्लिक
राष्ट्रपति ट्रंप और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को UFO यानी Unidentified Flying Objects और एलियंस से जुड़ी करीब 170 सीक्रेट फाइलों को पब्लिक कर दिया है। ट्रंप सरकार का दावा है कि यह कदम अमेरिकी जनता को पारदर्शिता देने के संकल्प के तहत उठाया गया है। ये फाइल्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
खुद निकाले निष्कर्ष
हेगसेथ ने फाइलें जारी करते हुए कहा कि ये फाइलें काफी समय से क्लासिफिकेशन की आड़ में छिपी हुई थीं, जिससे कई तरह की अटकलों को हवा मिल रही थी। अब समय आ गया है कि अमेरिकी जनता खुद अपनी आंखों से सच्चाई देखे और इन जानकारियों के आधार पर निष्कर्ष निकाले। पेंटागन इन जानकारियों को सार्वजनिक करने का सिलसिला जारी रखेगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अप्रैल में एक रैली में कहा था कि पेंटागन की यूएफओ स्टडी से जुड़ी पहली जानकारी जल्द सामने आएगी। ट्रंप ने कहा था, 'मुझे मुझे लगा कि यह इस भीड़ के लिए अच्छा विषय है, क्योंकि आप लोग इसमें काफी दिलचस्पी रखते हैं। मुझे नहीं पता कि मैं खुद इसमें कितना दिलचस्प हूं।
पेंटागन ने 2022 में यूएफओ से जुड़ी जानकारियों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया शुरू की थी लेकिन उड़नतश्तरी से आए एलियन से संबंधित कोई विशेष जानकारी नहीं दी। पेंटागन की 2024 में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि एलियन से जुड़ी तकनीक अमेरिका के हाथ लगी है। यह एलियन के अस्तित्व की पुष्टि थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें