मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump on Hillary Clinton
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , शनिवार, 20 अगस्त 2016 (15:01 IST)

पश्चिम एशिया में विनाश के लिए माफी मांगें हिलेरी : ट्रंप

पश्चिम एशिया में विनाश के लिए माफी मांगें हिलेरी : ट्रंप - Trump on Hillary Clinton
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन से कहा है कि उन्होंने अमेरिका की विदेश मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान पश्चिम एशिया में जो विनाश किया है, वे उसके लिए माफी मांगें।
 
ट्रंप ने मिशिगन में एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि देश के विदेश मंत्री के तौर पर हिलेरी के कार्यकाल को अमेरिका के इतिहास में सबसे विनाशकारी समझा जा सकता है लेकिन उन्हें इस बात का कतई पछतावा नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के तौर पर उनके गलत फैसलों ने आईएसआईएस को दुनिया पर हावी कर दिया लेकिन उनके कारण जो मौतें एवं विनाश हुआ है, क्या उन्होंने कभी उसके लिए माफी मांगी? नहीं।
 
ट्रंप ने कहा कि उनके विदेश मंत्री बनने से पहले और बाद की दुनिया को देखो। हिलेरी के विदेश मंत्री बनने से पहले इराक में हिंसा में कमी देखी जा रही थी। लीबिया भी कुछ हद तक स्थिर था। सीरिया में हालात नियंत्रण में थे। जिस आईएसआईएस समूह को हम आज जानते हैं, वह थकने के कगार पर था। इराक प्रतिबंधों के कारण दबा हुआ था। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट से शिवसेना बोली, मत पार करो आस्थाओं की लक्ष्मण रेखा