सम्बंधित जानकारी
- Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम
- 'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी
- PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
- खतरे में युद्धविराम! ट्रंप की चेतावनी के बावजूद लेबनान में इजराइली हमले जारी
- ईरान युद्ध के लक्ष्यों में डोनाल्ड ट्रंप को क्या हासिल हुआ
ट्रंप के ‘मिन्नत’ वाले दावे पर भड़कीं मेलोनी, बोलीं- न मैं झुकी, न इटली कभी गिड़गिड़ाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि G7 सम्मेलन में मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की थी। मेलोनी ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि न वह और न ही इटली कभी किसी के आगे झुकता है।
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल La7 से बात करते हुए दावा किया कि मेलोनी फ्रांस में G7 बैठक के दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत उत्सुक थीं। उन्होंने मुझसे तस्वीर लेने की गुज़ारिश की थी। वह मेरे साथ तस्वीर चाहती थीं। मैं तस्वीर नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया।
मेलोनी ने इस तरह दिया जवाब
इटली की पीएम मेलोनी ने ट्रंप की इन सभी बातों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और अमेरिकी राष्ट्रपति के फोटो वाले दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा- डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। सच कहूं तो मुझे हैरानी हुई है। मुझे नहीं मालूम कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं? वैसे भी यह पहली बार नहीं है।
उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि यह निराशाजनक है कि वह पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति दृढ़ता से पेश नहीं आते। उनके नेताओं के साथ वह कहीं ज्यादा नरमी बरतते हैं। एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए। न मैं और न ही इटली कभी किसी से गुजारिश करता है।
Io e lItalia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
विदेश मंत्री का अमेरिकी दौरा रद्द
इटली के विदेश मंत्री, एंटोनियो तायानी ने इस सप्ताहांत अपनी अमेरिका की यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने ट्रंप पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बारे में 'अपमानजनक' टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने इन टिप्पणियों को 'गंभीर और अपमानजनक' बताया।
edited by : Nrapendra Gupta
