1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. trump iran war victory claim nuclear deal middle east conflict update
Last Updated :वॉशिंगटन , बुधवार, 25 मार्च 2026 (08:31 IST)

ट्रंप का दावा- युद्ध जीता, परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान; बमबारी जारी

Trump Claims Victory Over Iran
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ युद्ध में जीता का दावा करते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियार विकसित न करने पर पूरी तरह सहमत हो गया है। तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े तेल-गैस संबंधी एक बहुत बड़ा तोहफा अमेरिका को भेजा है। हालांकि ईरान ने भी युद्ध समाप्त करने के लिए कई शर्ते लगाई है। बातचीत के बीच इजराइल और ईरान के बीच जबरदस्त बमबारी हो रही है।
 
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक है और संकेत दिया कि उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान ईरानी नेतृत्व में पहले ही महत्वपूर्ण बदलाव हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में, यह सत्ता परिवर्तन है। आप जानते हैं, यह सत्ता में बदलाव है क्योंकि सभी नेता उन नेताओं से बहुत अलग हैं जिन्होंने शुरुआत में ये सारी समस्याएं पैदा की थीं।
 
इससे पहले, ट्रंप ने ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता को सुविधाजनक बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन किया। शरीफ ने चल रहे संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए वार्ता की मेजबानी करने की भी पेशकश की। ALSO READ: ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!
मार्कवेन मुलिन के गृह सुरक्षा विभाग के नए सचिव के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा मैं पहले से कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि उनके पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे।
 
ट्रंप ने कहा कि मुझे यह कहना अच्छा नहीं लगता। हमने यह युद्ध जीत लिया है। यह जंग हम जीत चुके हैं... यह ऐसा है जैसे हम कोई युद्ध नहीं जीत रहे जहां उनके पास न नौसेना है, न वायु सेना है, न कुछ भी नहीं है। और हमारे विमान तेहरान और उनके देश के अन्य हिस्सों के ऊपर से उड़ रहे हैं। वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।
 

क्या बोला ईरान

दूसरी तरफ ट्रंप के प्रस्ताव पर ईरान ने भी युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। ईरान यह गारंटी भी चाहता है कि भविष्य में ईरान पर कोई हमला नहीं होगा। साथ ही ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए। खाड़ी देशों में सभी अमेरिकी बेस भी बंद करने की मांग की गई है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
गुजरात विधानसभा में ऐतिहासिक UCC बिल पारित, अब शादी, तलाक और लिव-इन पर सख्त कानून