मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. space tourism
Written By
Last Updated : गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (09:27 IST)

Space Tourism : 4 लोगों को लेकर अंतरिक्ष रवाना हुई स्पेसएक्स की उड़ान, 3 दिन तक पृथ्वी के लगाएंगे चक्कर

आज से स्पेस टूरिज्म शुरू, 4 आम लोगों के साथ अंतरिक्ष शुरू | space tourism
केप केनवरल (अमेरिका)। 'स्पेसएक्स' ने तीन दिन तक पृथ्वी के चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को एक निजी उड़ान से रवाना किया। ऐसा पहली बार है जब एक रॉकेट में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है। 'स्पेसएक्स' ने पृथ्वी के 3 दिन तक चक्कर लगाने के लिए चार लोगों को निजी उड़ान से रवाना किया।

 
अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आज गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रूप से दर्ज किया जाएगा। एलोन मस्क की कंपनी ने इतिहास रचा है जबकि उनकी कंपनी अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने बुधवार रात (भारत के समय के अनुसार गुरुवार का दिन) इंस्पिरेशन 4 मिशन को दुनिया के पहले ऑल-सिविलियन क्रू के साथ अंतरिक्ष में लॉन्च करके इतिहास रच दिया। कंपनी ने भारतीय समयानुसार सुबह 532 बजे पहली बार 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा है।

 
'स्पेसएक्स' के 'ड्रैगन कैप्सूल' में मौजूद 2 पुरुष और 2 महिलाएं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 100 मील (160 किलोमीटर) ऊंचाई वाली एक कक्षा से दुनिया की परिक्रमा करते हुए तीन दिन बिताएंगे। उड़ान का नेतृत्व 38 वर्षीय जारेड इसाकमैन कर रहे हैं। वह शिफ्ट4 पेमेंट्स इंक के कार्यकारी प्रबंधक हैं। उनके अलावा कैंसर से उबरी हेले आर्सीनॉक्स (29), स्वीपस्टेक विजेता क्रिस सेम्ब्रोस्की (42) और एरिजोना में एक सामुदायिक कॉलेज के शिक्षक सियान प्रॉक्टर (51) इन मिशन में शामिल हैं।

 
आर्सीनॉक्स अंतरिक्ष में जाने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी हैं, साथ ही किसी कृत्रिम अंग के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली पहली शख्स भी। उनके बाएं पैर में टाइटेनियम रॉड पड़ी है। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित 'कैनेडी स्पेस सेंटर' से भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह चार लोगों को लेकर स्पेसएक्स का 'क्रू ड्रैगन कैप्सूल' अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया।
ये भी पढ़ें
16 सितंबर को इन बड़ी खबरों पर रहेगी सबकी नजर