शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. shootout in america for the second consecutive day firing in indiana many people were shot
Written By
Last Modified: मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (23:17 IST)

अमेरिका में लगातार दूसरे दिन शूटआउट, इंडियाना में हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भूना

अमेरिका में लगातार दूसरे दिन शूटआउट, इंडियाना में हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भूना - shootout in america for the second consecutive day firing in indiana many people were shot
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इंडियाना में फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें से 3 की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 
 
फिलहाल पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा। घटना ब्रेइंडियाना के गैरी की है। पुलिस कंट्रोल रूप को ब्लॉक पार्टी में फायरिंग की खबर मिली थी।

इसके बाद मौके पर एक टीम पहुंची, वहां पर 7 लोग घायल मिले, जबकि 3 की मौत हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक हमलावारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।
ये भी पढ़ें
मुंबई में भारी बारिश के बीच जलजमाव और यातायात संकट, शिंदे ने हालात का जायजा लिया