गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Shinzo Abe, Sushma Swaraj, Meeting
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (18:33 IST)

शिंजो आबे से सुषमा स्वराज ने की मुलाकात

शिंजो आबे से सुषमा स्वराज ने की मुलाकात - Shinzo Abe, Sushma Swaraj, Meeting
टोक्‍यो। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। स्वराज ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आबे को शुभकामनाएं दीं। 3 दिवसीय जापान दौरे पर गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आबे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।


स्वराज 'नौवीं भारत-जापान सामरिक वार्ता' में शामिल होने के लिए जापान दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो से मुलाकात थी। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया विदेश मंत्री स्वराज ने टोक्‍यो में शुक्रवार सुबह जापानी प्रधानमंत्री आबे से मुलाकात की और कहा कि पारंपरिक दोस्ती दो दिलों के बंधन की एक विशेषता है। वे विकास के लिए बड़ी संभावनाओं पर बहुत प्रफुल्लित हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
जद (एस) में कर्नाटक में सरकार बनाने की ताकत नहीं : अमित शाह