1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. sheikh-hasina-return-to-bangladesh-december-court-surrender-announcement

शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में भारत छोड़ बांग्लादेश लौटेंगी; बोलीं- गिरफ्तारी या मौत भी मंजूर

sheikh hasina
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में भारत से बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब अपने देश लौटने का समय आ गया है। वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मुझे मार भी सकते हैं। लेकिन फिर भी मैं लौटूंगी।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, बांग्लादेश लौटने के बाद शेख हसीना कोर्ट के सामने सरेंडर कर सकती हैं। उन्हें बांग्लादेश की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई हुई है। उनकी पार्टी अवामी लीग को भी चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।
 
शेख हसीना ने कहा कि वह और उनकी अवामी लीग के सदस्य स्वेच्छा से उस देश लौटना चाहते हैं जिसे वे दो साल पहले छोड़कर चली आई थीं और वो अदालत में पेश होना चाहती हैं। 
 

क्यों बांग्लादेश लौटना चाहती है शेख हसीना?

उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत ज्यादा दमन का सामना करना पड़ रहा है। अगर मौत आनी ही है तो मैं चाहती हूं कि वह मेरी अपनी जमीन पर आए जहां मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था।

गौरतलब है कि 5 अगस्त, 2024 को छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण हसीना को पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वह भारत आ गई थीं। इसके बाद से ही बांग्लादेश शेख हसीना के प्रत्यर्पण की बात कर रही है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें
अगला लेख
69 साल का 'चार्ल्स शोभराज' जैसा शातिर मेहमान, जिसने लक्जरी होटलों को 30 साल में लाखों-करोड़ों रुपए का चूना लगाया