मंगलवार, 13 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. shehbaz sharif trump meloni reaction video
Last Modified: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (11:34 IST)

शाहबाज को ट्रंप की चापलूसी करते देख हैरान रह गईं मेलोनी, जानिए कैसा था रिएक्शन?

trump meloni shehbaz
Meloni reaction on Shehbaz praises Trump : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी करते देख इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी हैरान रह गईं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए अपने मुंह हाथ रख लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
मिस्र में हुए गाजा शांति शिखर सम्मेलन के दौरान शहबाज ने ट्रंप को याद दिलाया कि पाकिस्तान ने आपको नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था। उन्होंने एक बार फिर ट्रंप को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का क्रेडिट दिया। ALSO READ: ट्रंप ने शाहबाज शरीफ के सामने की पीएम मोदी की सराहना, जानिए क्या कहा?
 
उन्होंने ट्रंप को मैन ऑफ पीस बताते हुए कहा कि आज का दिन समकालीन इतिहास के सबसे महान दिनों में से एक है क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अथक प्रयासों के बाद शांति हासिल की गई है। उन्होंने इस दुनिया को शांति और समृद्धि के साथ रहने की जगह बनाने के लिए इन महीनों में दिन-रात लगातार काम किया है।
शाहबाज ने कहा कि उन्होंने न केवल दक्षिण एशिया में शांति लाई है बल्कि लाखों लोगों और उनके जीवन को बचाया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मुंह से अपनी तारिफ सुन ट्रंप खुशी से फूलकर कुप्पा हो गए। हालांकि इटली की प्रधानमंत्री को यह रास नहीं आया और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, दिवंगत IPS पूरन कुमार के परिजनों से मिले