मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Selfi, Italy, Hrkyusis
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 मई 2015 (12:00 IST)

सेल्फी के चक्कर में तोड़ दी हरक्यूलिस की प्रतिमा

सेल्फी के चक्कर में तोड़ दी हरक्यूलिस की प्रतिमा - Selfi, Italy, Hrkyusis
लंदन। इटली में एक बेशकीमती प्रतिमा को पर्यटक दंपति की सेल्फी के चक्कर में नुकसान हो गया। क्रैमोना शहर के लोगिया दे मिलिती पैलेस में पौराणिक यूनानी नायक हरक्यूलिस की मार्बल से बनी प्रतिमा पर एक पर्यटक दंपति चढ़ गया। इसके बाद वे सेल्फी लेने लगे। अधिक वजन के कारण हरक्यूलिस की प्रतिमा का मुकुट बिखर गया।
 

विशेषज्ञ अब जांच कर रहे हैं कि क्रैमोना का प्रतीक कहे जाने वाली इस प्रतिमा को सुधारा जा सकता है या नहीं। अधिकारियों ने दंपति की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन दोनों को इसका भुगतान करना होगा। सन् 1700 में बनी यह प्रतिमा 1962 में इस पैलेस में स्थापित की गई थी।