बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Saudi Arabia, Beirut, Shiite Muslims, religious leaders
Written By
Last Modified: बेरूत , शुक्रवार, 8 जनवरी 2016 (14:20 IST)

सऊदी अरब के शिया मुसलमानों में गहरी नाराजगी

सऊदी अरब के शिया मुसलमानों में गहरी नाराजगी - Saudi Arabia, Beirut, Shiite Muslims, religious leaders
बेरूत। शियाओं के धर्मगुरु शेख निम्र अल-निम्र सहित 4 शिया मुसलमानों की रविवार की फांसी से सऊदी अरब के शिया मुसलमानों में गहरी नाराजगी है और वे हजारों की संख्या में निकलकर प्रदर्शन कर रहे हैं तथा अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।


शिया मुसलमानों की फांसी को लेकर शियाओं में न केवल नाराजगी है बल्कि गहरा आक्रोश भी है और इसका कारण यह है कि इधर कई महीने से संकेत मिल रहे थे कि इनके धर्मगुरु को फांसी नहीं दी जाएगी किंतु अचानक निम्र अल-निम्र सहित 4 शियाओं को फांसी दिए जाने की खबर आ गई।

कातिफ समुदाय के एक नेता ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कातिफ जिले में चल रहा है। कातिफ शिया मुसलमानों की बहुलता वाला जिला है। तेल उत्पादक पूर्वी प्रांत में जहां शियाओं की आबादी है और लाखों की संख्या में लोग रहते हैं।

इस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन मंगलवार रात से शुरू हुआ, जो शुक्रवार तक जारी है। यहां लोग रोजाना प्रदर्शन के लिए निकलते हैं और 'अल सऊद मुर्दाबाद' तथा 'सऊदी सरकार मुर्दाबाद' के नारे लगाते हैं। यहां स्थानीय पत्रकारों को जाने की अनुमति नहीं है। केवल विदेशी पत्रकार यहां पहुंच सकते हैं। (वार्ता)