बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Saddam Hussein, Property seizure, Iraq, Dictator
Written By
Last Modified: सोमवार, 5 मार्च 2018 (20:00 IST)

सद्दाम युग के अधिकारियों की संपत्ति होगी जब्त...

सद्दाम युग के अधिकारियों की संपत्ति होगी जब्त... - Saddam Hussein, Property seizure, Iraq, Dictator
बगदाद। इराक में पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन तथा उनके प्रशासन के 4200 से अधिक अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराए जाने के बाद 2006 में फांसी पर लटकाया गया था।


एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि सद्दाम की बाथ पार्टी के पूर्व अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को खोज निकालने के काम में जुटी इराकी एजेंसी ने पूर्व सरकार के अधिकारियों की सूची तैयार की है। सद्दाम का नाम इस सूची में शीर्ष पर है और इसमें कहा गया है कि इसमें ‘उनके बच्चे, पौत्र, रिश्तेदार’ भी शामिल हैं।

अमेरिकी आक्रमण के बाद 2003 में सद्दाम शासन का अंत होने के बाद पूर्व शासक और उनके सहयोगियों की संपत्ति इराक के नए नेताओं, सैन्यबलों और मिलिशिया ने जब्त कर ली थी। यह नया आदेश अब संपत्ति की जब्ती पर आधिकारिक मुहर लगाने के लिए आया है। इस सूची में सद्दाम के समय की सरकार के मंत्रियों, सुरक्षा अधिकारियों और बाथ पार्टी के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ सदस्य जेल में बंद हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत में फ्युअल सेल ट्रेन बनाने पर काम शुरू