शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia Pounds chemical bombs in Syria
Written By
Last Updated : मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (15:34 IST)

रूस ने किया ISIS पर खतरनाक रासायनिक बमों से हमला...(Video)

रूस ने किया ISIS पर खतरनाक रासायनिक बमों से हमला...(Video) - Russia Pounds chemical bombs in Syria
तुर्की द्वारा अपना विमान गिराए जाने से क्रोधित रूस ने सीरिया में आतंकियों और विद्रोहियों पर कहर बरपा रखा है। आईएस के खिलाफ अब तक का अपना सबसे बड़ा हमला करते हुए रूसी बमवर्षकों ने आतंकवादियों की राजधानी रक्का में अत्यंत खतरनाक रासायनिक बमों से हमला किया है। 
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियों में रूसी युद्धक विमानों को रक्का शहर में बमबारी करते दिखाया गया है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि सड़कों पर बदहवास होकर लोग भाग रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रूसी विमानों ने खतरनाक रासायनिक फॉस्फोरस बमों का उपयोग किया है जो हवा के संपर्क में आते ही जल उठता है। 
अगले पन्ने पर बमबारी दिल दहलाने वाला वीडियो, 

उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के हथियारों पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगा रखा है। मध्यपूर्व में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कोई नहीं बात नहीं है। सीरिया के राष्ट्रपति असद पर भी अपने विरोधियों के खिलाफ मस्टर्ड गैस के उपयोग का आरोप लगता रहा है। इसी तरह के हथियारों के होने के चलते अमेरिका ने इराक पर हमला कर सद्दाम हुसैन को अपदस्थ किया था।