शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rape, Beijing
Written By
Last Modified: बीजिंग , बुधवार, 29 जून 2016 (14:30 IST)

बलात्कार के बाद सूटकेस में ठूंसकर फेंका

बलात्कार के बाद सूटकेस में ठूंसकर फेंका - Rape, Beijing
बीजिंग। चीन के एक व्यक्ति ने अपने घर की एक सदस्य के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उसे मार पीटकर बेहोश करने के बाद एक सूटकेस में ठूंसकर एक स्थानीय पार्क में फेंक दिया।
श्यांगतान लोक सुरक्षा ब्यूरो ने बताया कि पीड़िता को पुलिस ने बचाया। वह श्यांगतान शहर के मुयू लेक पार्क के नजदीक एक सूटकेस में निर्वस्त्र मिली। 23 वर्षीय संदिग्ध जिसका उपनाम पैन बताया गया है, ने अपने घर की सदस्य को अकेला देखकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 
पैन ने महिला से बलात्कार के बाद उसे बेहोशी की हालत में सूटकेस में ठूंसकर मुयू लेक पार्क में फेंक दिया। होश आने के बाद लड़की की कराह सुनकर लोगों का ध्यान उस तरफ गया तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने यह जानकारी दी। सोमवार को सूटकेस फेंकने के एक घंटे के भीतर पैन को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)