गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Prince Harry
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (09:26 IST)

प्रिंस हैरी के यहां आएगा नन्‍हा मेहमान, शाही परिवार ने की खास तैयारियां

प्रिंस हैरी के यहां आएगा नन्‍हा मेहमान, शाही परिवार ने की खास तैयारियां - Prince Harry
लंदन। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन की पहली संतान के जन्म के लिए खास तैयारियां की गई हैं। बच्चे के अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में जन्म लेने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बच्चे के जन्म पर टेम्स नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक 'लंदन आई ऑब्जर्वेशन व्हील' लाल, सफेद और नीले रंग में जगमग नजर आएगी। ब्रिटेन का ध्वज इन्हीं तीनों रंगों से मिलकर बना है।

बच्चे के अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में जन्म लेने का अनुमान है। यह बच्चा या बच्ची ब्रिटेन में शाही परिवार की सातवीं पीढ़ी की संतान होगी। हैरी और मेगन का विवाह बीते साल मई में हुआ था।
ये भी पढ़ें
बिहार के गया में मतदान केंद्र के निकट आईईडी बम बरामद