सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी का UAE दौरा, हुआ भव्य स्वागत, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
- गुजरात के राज्यपाल का प्रेरणादायी निर्णय, ईंधन बचाने के लिए अहमदाबाद से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन में किया सफर
- विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित
- गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
- प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारी : योगी आदित्यनाथ
PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...
Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं। उनकी 6 दिवसीय यात्रा में यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी 15 मई को यूएई गए थे और अब वो नीदरलैंड पहुंचे हैं। इस यात्रा में व्यापार, टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, वॉटर मैनेजमेंट, ग्रीन एनर्जी और रक्षा सहयोग जैसे कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की संभावना है। उन्होंने 'द हेग' में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। नीदरलैंड में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। जानिए प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से जुड़ीं 10 बड़ी बातें...
- नीदरलैंड्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर भारत जैसा महसूस हो रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मई का जिक्र किया। दरअसल, साल 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीदरलैंड ट्यूलिप तो भारत कमल के लिए जाना जाता है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इतना प्यार और उत्साह... सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने ने कहा, आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो आपकी देन हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, परिवेश बदल गए, लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले। आप हमारी संस्कृति भावी पीढ़ियों तक पहुंचा रहे हैं। ये सराहनीय है और आप अभिनंदन के अधिकारी हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और नीदरलैंड के रिश्तों की एक अहम पहचान खेल भी है, जिस पर अक्सर कम बात होती है। उन्होंने कहा कि दोनों देश खेलों के क्षेत्र में लंबे समय से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं और यह साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
- हेग शहर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये शहर पीस के तौर पर मशहूर है और ये दोस्ती का प्रतीक बन गया है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यहां बैठे अनेक परिवारों की कहानी प्रवासन की कहानी नहीं, यह सांस्कृतिक आस्था के बीच तमाम संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ट्यूलिप और कमल दोनों फूल हमें बताते हैं कि जड़ें चाहे पानी में हों या धरती पर अगर सही पोषण मिले तो सुंदरता भी मिलती है और स्ट्रेंथ भी आ जाती है।
- प्रधानमंत्री ने कहा, इस साल भारत में हुए टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया और भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी। प्रधानमंत्री मोदी ने आर्यन दत्त जैसे खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब भारतीय मूल के खिलाड़ी डच टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह गर्व की बात होती है।
Edited By : Chetan Gour
