शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Powerful 6.4 Magnitude Earthquake Hits Croatia, Rescue Teams Deployed
Written By
Last Modified: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (20:31 IST)

क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, भारी नुकसान की आशंका

क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, भारी नुकसान की आशंका - Powerful 6.4 Magnitude Earthquake Hits Croatia, Rescue Teams Deployed
जगरेब (क्रोएशिया)। क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कुछ लोग घायल हो गए और कई मकानों को नुकसान हुआ है।
 
योरपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।
 
शुरुआती खबरों में कहा गया है कि भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गईं। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
 
क्षेत्रीय ‘एन1 टीवी’ ने बताया कि भूकंप में सबसे ज्यादा प्रभावित पेट्रिंजा शहर में एक इमारत, कार पर गिर गई। दमकलकर्मी कार में फंसे एक व्यक्ति को निकालने के लिए मलबे को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। पड़ोसी देशों सर्बिया और बोस्निया में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
30 दिसंबर की वार्ता से पहले किसानों ने सरकार को लिखा पत्र, तोमर, गोयल ने अमित शाह से की मुलाकात