गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pope Francis, death penalty, Vatican City
Written By
Last Modified: वेटिकन सिटी , रविवार, 21 फ़रवरी 2016 (23:10 IST)

पोप ने की 'मृत्यु दंड' समाप्ति की अपील

पोप ने की 'मृत्यु दंड' समाप्ति की अपील - Pope Francis, death penalty, Vatican City
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने पूरी दुनिया में मृत्यु दंड समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि ईश्वर न ही निर्दोष और न ही दोषी की हत्या की  इजाजत  देता है।
 
पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में दस हजार लोगों को संबोधित करते हुए वैश्विक स्तर पर मृत्युदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय स्तर पर इसे समाप्त करने के लिए लोगों के बीच सहमति बननी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल पहले 1.2 अरब सदस्यीय कैथोलिक चर्च ने गंभीर मामलों में फांसी की अनुमति दी थी लेकिन पोप जॉन पॉल के समय इसमें बदलाव किया गया है। (वार्ता)