1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. PM Modi raises safety of lakhs of Indian seafarers in Hormuz in G7 meeting with Trump

ट्रंप से PM मोदी ने कहा- भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, ईरान संकट पर भी रखी भारत की चिंता

PM Modi
G7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति, आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है और पिछले वर्ष हम वाशिंगटन में मिले थे उसके बाद हमारे संबंधों में एक गति आई है नई ऊर्जा आई है और कई विषयों में हम बहुत मिलकर आगे चलकर रहे हैं। 

मोदी ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारी दोनों टीमें भी मिलजुलकर हमने जो टारगेट तय किए उसको पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं और हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा भारत के साथ कोई औपचारिक सुरक्षा समझौता नहीं है, लेकिन अगर मेरे राष्ट्रपति रहते अगर भारत पर कोई हमला होता है, तो हम भारत की मदद के लिए वहां पर मौजूद होंगे।

होर्मुज को लेकर प्रधानमंत्री ने क्या कहा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप और हम सभी इस बात से सहमत हैं कि होमुर्ज का खुला रहना एक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही अनिवार्य है। हम हमेशा कहते रहे हैं कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित होना चाहिए और इस पर हम सबने मिलकर बल दिया है।

भारत निभाएगा एक बड़ी भूमिका

भारत-US डिफेंस रिश्तों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है। अगर उन पर हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां होंगे। अगर कोई उस आदमी पर हमला करता है, तो हम वहां होंगे। अगर उन पर हमला होता है और वह (PM मोदी) लीडर हैं, तो हम मदद के लिए वहां होंगे।

जितने टफ हैं, उतने ही किलर भी, ऐसा क्यों बोले ट्रंप

पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि बहुत टफ नेगोशिएटर हैं। आप इस आदमी को देखिए। वे सबसे सुंदर दिखने वाले आदमी हैं। वे बहुत अच्छे दिखते हैं, एक फरिश्ते की तरह। लेकिन असल में, वह जितने टफ हैं, उतने ही किलर भी हैं... लेकिन वह बहुत अच्छे दिखते हैं। इसलिए वह आपको सरप्राइज कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। लोग कहते हैं कि वह बहुत अच्छे आदमी हैं। मैंने कहा कि वह बहुत टफ हैं। वह एक टफ ट्रेडर हैं, और वह इंडियन लोगों से प्यार करते हैं, लेकिन वे USA से भी प्यार करते हैं। ह्यूस्टन में हमारा 'हाउडी मोदी' था। स्टेडियम भरा हुआ था... हम फ्यूचर में कभी इंडिया जाएंगे।Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें