1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pm modi putin nuclear ukraine poland claim
Last Updated : शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026 (18:38 IST)

पोलैंड के मंत्री ने खोला राज, पीएम मोदी ने किस तरह यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका?

putin modi
PM Modi Putin nuclear claim : पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच हालात को बिगड़ने से रोका। बार्टोशेव्स्की ने बताया कि पीएम मोदी ने ही पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं करने के लिए राजी किया।
 
बार्टोशेव्स्की ने दावा किया कि वर्ष 2022 के आखिर में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधे बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन में टैक्टिकल परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर रूस को पीछे हटने के लिए राजी किया।
 
उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक भूमिका थी जो प्रधानमंत्री मोदी ने निभाई और जो भारत दुनिया के मामलों में निभाता है, और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।
 
पोलैंड के मंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया में जिस तरह की भूमिका निभा रहा है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पोलैंड भी भारत को एक जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के रूप में देखता है।
 
गौरतलब है कि रूस भारत का बहुत अच्छा दोस्त है। रूस बड़ी मात्रा में भारत को तेल निर्यात भी करता है। इसी वजह से अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स भी लगाया था। ट्रंप का मानना था कि इससे रूस पर दबाव बढ़ेगा और रूस यूक्रेन युद्ध थम जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta