1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pm-modi-longest-serving-elected-prime-minister-giorgia-meloni-congratulates

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

meloni congratulates modi
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़कर अब भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल वाले नेता बन गए हैं। ALSO READ: नरेंद्र मोदी ने तोड़ा नेहरू का 77 साल पुराना रिकॉर्ड, बने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री
 
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद पर लगातार 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं और इस तरह चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरू के कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। 2014 में पहली बार पद संभालने के बाद से वे लगातार सेवा कर रहे हैं।
 
जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, 'भारत के इतिहास में आज सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई।'
 
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बीते दिनों रोम में उनसे फिर मुलाकात करना और साथ मिलकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करना सुखद रहा। यह साझेदारी भविष्य में हमारे देशों और लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के बारे में है।'
बहरहाल मेलोनी के ट्वीट से एक बार फिर मेलोडी इंटरनेट पर छा गया। पीएम मोदी को मेलोनी के साथ ही मलेशिया, श्रीलंका, मालदीव, केन्या, पापुआ न्यू गिनी और त्रिनिदाद एंड टोबैगो समेत कई देशों के नेताओं ने भी बधाई दी।
 

क्या है मेलोडी से मोदी और मेलोनी का कनेक्शन?

'मेलोडी' शब्द वास्तव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया एक 'निकनेम' है। इसकी शुरुआत साल 2023 में दिल्ली में हुए G20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। दोनों नेताओं के बीच की बेहतरीन बॉन्डिंग, हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें और गजब की कूटनीतिक केमिस्ट्री को देखकर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में 'मेलोडी' हैशटैग चलाना शुरू कर दिया।
 
यह नाम तब पूरी दुनिया में आधिकारिक तौर पर छा गया जब दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन (2023) के दौरान पीएम मेलोनी ने मोदी जी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा— "Good friends at COP28. #Melodi"
 
इसके बाद, 2024 में इटली में हुए G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने मोदी जी के साथ एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों हंसते हुए कहते हैं, "हैलो फ्रॉम द मेलोडी टीम!" (Melodi Team)। इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। हाल ही में रोम में हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गिफ्ट में मेलोडी दी थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गुजरात के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सेवानिवृत्त और मृत कर्मचारियों के परिवारों को ब्याज समेत मिलेगी बचत राशि