रविवार, 12 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. PM Albanese meets Australian hero in hospital
Last Updated :सिडनी , मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (11:57 IST)

ऑस्ट्रेलियाई हीरो अहमद से अस्पताल में मिले पीएम अल्बनीज, वायरल हुआ वीडियो

albanese meets ahmed
Australia Terrorist Attack : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का समारोह के दौरान हुए भीषण आतंकी हमले में शामिल आतंकी को पकड़कर अहमद दुनिया भर में छा गए। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज भी उनकी बहादुरी के कायल हो गए। उन्होंने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात भी की। मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने एक्स पर मुलाकात का वीडियो पोस्ट कर कहा, अहमद, आप ऑस्ट्रेलिया के हीरो हैं। आपने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली, बॉन्डी बीच पर खतरे की ओर दौड़े और एक आतंकवादी को निहत्था कर दिया। ALSO READ: कौन हैं अहमद अल अहमद, जिसने बोंडी बीच पर आतंकी को किया पस्त?
 
उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में ही हमें ऑस्ट्रेलियावासियों का सबसे अच्छा रूप देखने को मिलता है। और रविवार रात को हमने ठीक यही देखा। हर ऑस्ट्रेलियाई की ओर से, मैं आपको धन्यवाद कहता हूं।
गौरतलब है कि सिडनी में यहुदियों पर हुए इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई। हमलावरों की पहचान साजिद अकरम और नावीद अकरम के रूप में हुई है। आतंकी साजिद मुठभेड़ में मारे गया जबकि उसका बेटा नावीद बुरी तरह घायल हो गया।  
 
बताया जा रहा है कि हमलावरों के पास कानूनी रूप से छह हथियार थे। हमले के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने गन कानूनों को और सख्त करने के संकेत दिए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा, हिंडन नदी के पुल से गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत 2 की मौत, 3 घायल