• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Panama Tax paper leaks, Vladimir Putin, Nawaz Sharif and Xi Jinping
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 अप्रैल 2016 (15:00 IST)

पुतिन, नवाज और शी जिनफिंग की काली कमाई का खुलासा

Panama Tax paper leaks
पनामा। पनामा पेपर्स लीक से हुए दुनिया के सबसे बड़े खुलासे से दुनियाभर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक 140 राजनीतिक हस्तियों सहित खेल, फिल्म और व्यापार जगत की कई जानी मानी हस्तियां के नामों का खुलासा हुआ है। इस जांच में लगभग 140 राजनीतिक हस्तियों की संपत्ति से जुड़ी गुप्त सौदेबाजी को उजागर किया गया। इन राजनीतिक हस्तियों में 12 मौजूदा या पूर्व राष्ट्र प्रमुख शामिल हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा गोपनीयता से काम करने वाली कंपनियों में से एक पनामा की मोसाक फोंसेका कंपनी के एक करोड़ दस लाख गोपनीय दस्तावेज़ लीक हुए हैं। इन दस्तावेज़ों से पता चलता है कि मोसाक फोंसेका ने किस तरह अपने ग्राहकों के काले धन को वैध बनाने, प्रतिबंधों से बचने और कर चोरी में मदद की।
यदि हम भारत की बात करें तो एक ओर जहां बॉलीवुड के शहंशाह बिग बी अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम बताया जा रहा है तो दूसरी ओर डीएलफ के मालिक केपी सिंह और गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी का नाम भी शामिल हैं। राजनीतिक हस्तियों में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के करीबि‍यों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद, चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग, पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो ने अपनी संपत्ति को छिपाने के लिए टैक्स स्वर्ग की मदद ली।
 
पनामा पेपर लीक की खास बात : 
जर्मन डेली को मिले 1.5 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट्स पर इंटरनेशनल कन्सॉर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) ने रिसर्च की। ये डॉक्युमेंट्स 1975 से 2015 तक के हैं। इस कन्सॉर्टियम में दुनियाभर के 100 से ज्यादा मीडिया हाउसेस के 370 जर्नलिस्ट हैं। इनमें कुछ भारतीय जर्नलिस्ट्स भी हैं।
 
टैक्स स्वर्ग देश कहे जाने कहे जाने वाले देश पनामा की कानूनी फर्म मोसेक फोंसेका के खुफिया दस्तावेज लीक होने से दुनियाभर के कई दिग्गज नेता, कारोबारी और सेलेब्रिटीज बेनकाब हो गए हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े खुलासों में से एक बताया जा रहा है। तकरीबन 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा बेहद खुफिया डॉक्यूमेंट्स लीक हो गए हैं। इसके लपेटे में 70 से ज्यादा वर्तमान या पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और तानाशाह आ गए हैं। इसमें भारत और पकिस्तान सहित कई देशों की बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। इन दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि कैसे दुनिया के ताकतवर और प्रभावशाली लोग टैक्स स्वर्ग का इस्तेमाल कर अपनी बेशुमार दौलत को छिपाते हैं। 
 
आईसीआईजे ने कहा कि इस जांच के तहत विदेशों में स्थित 2.14 लाख प्रतिष्ठानों से 1.15 करोड़ दस्तावेज प्राप्त किए गए। लीक हुए दस्तावेज पनामा की विधि फर्म मोजैक फोंसेका से आए। इस फर्म के 35 से भी अधिक देशों में दफ्तर हैं। जिन लोगों के नाम दस्तावेजों की इस भारी लीक में सामने आए हैं, उनपर इसका गंभीर राजनीतिक असर पड़ सकता है। 
 
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन : हवाला से जुड़े एक संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय गिरोह को लेकर लीक हुए गोपनीय दस्तावेजों से पता चला है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक क़रीबी सहयोगी ने करोड़ों डॉलर बनाए हैं। आईसीआईजे की जांच में जिन लोगों के बारे में मुख्य दावे किए गए हैं, उनमें पुतिन के करीबी सहयोगी शामिल हैं। इन्होंने ‘बैंकों और छद्म कंपनियों के जरिए दो अरब डॉलर का गुप्त घालमेल किया।’ हालांकि इन नामों में पुतिन का नाम इसमें शामिल नहीं है।
 
इनके मुताबिक अरबों डॉलर की ये हेराफेरी बैंक रोसिया के जरिए की गई। यूक्रेन के एक हिस्से क्राइमिया को रूस में मिलाए जाने के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ ने इस बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया था। दस्तावेज दिखाते हैं कि कैसे विदेश में मौजूद कंपनियों के ज़रिए पैसा बाहर भेजा जाता है। दस्तावेज़ों के मुताबिक़ इंटरनेशनल मीडिया ओवरसीज और सॉनेट ओवरसीज़ का आधिकारिक रूप से मालिकाना हक रूसी राष्ट्रपति के एक क़रीबी दोस्त के पास था। उनका नाम सर्गेई रोल्डूगिन है जो किशोरावस्था से ही पुतिन के मित्र हैं और राष्ट्रपति की बेटी मारिया के गॉडफादर भी हैं। दस्तावेज़ों के मुताबिक़ रोल्डूगिन ने निजी तौर पर संदिग्ध क़रारों के ज़रिए करोड़ों डॉलर की कमाई की।
 
पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ : इंटरनेशनल कंसोर्शियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्‍ट्स (आईसीआईजे) ने रविवार को पनामा पेपर्स के नाम से इन लीक टैक्स दस्तावेजों को जारी किया। जांच में यह खुलासा हुआ कि नवाज शरीफ परिवार ने प्रॉपर्टीज को गिरवी रखकर डाएचे बैंक से 70 लाख पाउंड का लोन हासिल किया। इसके अलावा, अन्य दो अपार्टमेंट को खरीदने में बैंक ऑफ स्कॉटलैंड ने वित्तीय मदद की।
 
चीन के राष्ट्रपति : आईसीआईजे ने कहा कि इन दस्तावेजों में चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग के परिवार का विदेशी कंपनियों से संबंध सामने आया है। शी खुद अपने देश में कड़ा भ्रष्टाचार रोधी अभियान चला चुके हैं। आइसलैंड में इन दस्तावेजों में प्रधानमंत्री सिगमुंदर डेविड गुनलॉग्सन और उनकी पत्नी द्वारा विदेशी कंपनी का गुप्त स्वामित्व रखने की बात कही गई है। इस कंपनी ने देश के आर्थिक संकट के दौरान लाखों डॉलर आइसलैंडिक बैंक बॉण्डों के रूप में रखे थे।
 
आरोप है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग  के परिवार का आफशोर खातों से संबंध है। इसी तरह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के पिता का भी इसी तरह के खातों से संबंध है। जांच में दावा किया गया है कि आर्थिक संकट के समय आइसलैंड के प्रधानमंत्री के पास बैंक बांडों में लाखों डालर की राशि थी। चीन के राष्ट्रपति शी खुद अपने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान चला चुके हैं जिसके तहत कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अनाप शनाप संपत्ति रखने को निशाना बनाया गया था। शी जिनपिंग ने चीन में रिश्वतखोरी के खिलाफ मुहिम चलाई थी, लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी के काडर्स के पास बेहिसाब दौलत बताई जाती है।
 
दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी डॉक्युमेंट्स लीक!
मोसेक फोंसेका के डॉक्युमेंट्स जर्मन समाचार पत्र ड्यूश्चे जेईटंग को लीक हुए हैं। इसकी जांच इंटरनेशनल कर्न्सोटियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) नाम के ऑर्गनाइजेशन ने की है। जानकारी के मुताबिक 2 लाख 14 हजार अकाउंट्स का इन डॉक्युमेंट्स में जिक्र है जो करीब 40 साल से पनामा के बैंकों में हैं। मोसाक फोंसेका के दफ्तर 35 से ज्यादा देशों में हैं। मोसाका फोंसेक एक लॉ फर्म है। इसका हेडक्वॉर्टर पनामा में है। यह दुनियाभर के कंपनियों या लोगों को मोटी फीस लेकर फाइनेंशियल मैटर्स पर एडवाइज देती है और इससे जुड़े कानूनी मसले भी देखती है।