पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल पर बवाल: भारी बढ़ोतरी के बाद सरकार ने 80 रुपये घटाए दाम
Pakistan Petrol Price : पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 137.24 रुपए और डीजल की कीमतों 184.49 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी से बवाल मच गया। नाराज लोग सड़कों पर उतर आए। भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने पेट्रोल के दाम 80 रुपए घटा दिए हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐलान किया कि सरकार पेट्रोल से 80 रुपए प्रति लीटर घटा रही है। इसके बाद आवाम को पेट्रोल 378 रुपये प्रति लीटर में मिल सकेगा। नई कीमत शनिवार रात 12 बजे से लागू होंगी।
मिडिल ईस्ट संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम आसमान पर है। खाड़ी देशों से स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से भी तेल सप्लाय भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस वजह से पाकिस्तान में भी तेल संकट दिखाई दे रहा है। सरकार ने इस वजह से 2 अप्रैल की रात ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
कितने बढ़ाए थे दाम
पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 55 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। इससे पेट्रोल के दाम 321.17 रुपए से बढ़कर 458.41 रुपए हो गया था जबकि डीजल के दाम 335.86 रुपए से बढ़कर 520.35 रुपए लीटर हो गए थे।
क्यों बैकफुट पर आई सरकार?
पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता और कर्ज पर निर्भरता ने उसे खतरनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। भारत के मुकाबले पेट्रोल 4 गुना महंगा हो गया। इस फैसले से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा था। लोग कह रहे थे कि अब तो सांस लेने पर भी टैक्स लगना बाकी है। बहरहाल लोगों की नाराजगी को देखते हुए सरकार बैकफूट पर आ गई और अपना फैसला वापस ले लिया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें