शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan nuclear scientist Abdul qadir khan dies
Written By
Last Modified: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (12:10 IST)

पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक अब्दुल कादिर खान का निधन

पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक अब्दुल कादिर खान का निधन - Pakistan nuclear scientist Abdul qadir khan dies
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान का रविवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। 
 
डॉ. खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें 26 अगस्त को कोविड संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया खबरों के अनुसार, इंफेक्शन बढ़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
 
अब्दुल कादिर खान का जन्म 1936 में भोपाल में हुआ था।साल 1947 में देश के बंटवारे के बाद वह पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान चले गए। उन्होंने पाकिस्तान के लिए परमाणु बम बनाने की तकनीक विकसित की थी। पाकिस्तान ने उन्हें सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कार दिया था।
ये भी पढ़ें
त्योहारी सीजन में हमला कर सकते हैं आतंकी, दिल्ली में हाईअलर्ट