सम्बंधित जानकारी
- PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ
- POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका
- आजाद कश्मीर के बयान पर विवाद बढ़ा तो सना मीर ने दिया स्पष्टीकरण (Video)
- क्या होता अगर POK भारत के पास होता? समझिए भारत, चीन और पाकिस्तान पर क्या पड़ता असर
- POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी
PoK में पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा; सभी सैन्यकर्मियों की मौत
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद के निकट बुधवार को पाकिस्तान सेना के एविएशन विंग का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक इसमें 21 सैनिक सवार थे। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की। ISPR के अनुसार, दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। हालांकि, सेना ने मृतकों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।
यह दुर्घटना तब हुई जब पीओके में पाकिस्तानी सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की है, जिसमें सैकड़ों लोगों के मौत होने की खबर है। इंटरनेट पर पाबंदी और कर्फ्यू के कारण जमीनी हालात का सही से पता नहीं लग रहा।
पाकिस्तानी मीडिया में भी सरकारी दबाव के कारण पीओके प्रदर्शन को लेकर सेंसरशिप लागू कर दी गई है। इधर पाकिस्तानी सेना प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। कल पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 11 लोग मारे गए थे।
Pakistan Army Helicopter Crash Kills All Onboard - Military Statement
— RT_India (@RT_India_news) June 10, 2026
The Mi-17 helicopter went down near Muzaffarabad in Pakistan-administered Kashmir on Wednesday, leaving no survivors, the statement said, adding it crashed during take-off due to a technical fault.
… pic.twitter.com/RjnVb2dB99
सेना की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना टेक-ऑफ के समय हुई। फिलहाल पाकिस्तानी सेना ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद क्षेत्र में राहत एवं बचाव दलों को भी भेजा गया। Edited by : Sudhir Sharma
