गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pabuk storm in Thailand
Written By
Last Updated : रविवार, 6 जनवरी 2019 (17:16 IST)

थाईलैंड में भयंकर तूफान 'पाबुक' ने ली 4 लोगों की जान

थाईलैंड में भयंकर तूफान 'पाबुक' ने ली 4 लोगों की जान - Pabuk storm in Thailand
बैंकॉक। थाईलैंड में तूफान 'पाबुक' की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड के दक्षिणी इलाके के तटों पर गत शुक्रवार को आए 'पाबुक' को दशक का सबसे भयंकर तूफान माना जा रहा है।
 
 
पुलिस ने रविवार को बताया कि दक्षिणी थाईलैंड के सूरत थानी प्रांत में रविवार की सुबह एक महिला (57) का शव बरामद किया गया, जो तूफान आने की आशंका के कारण गांव से निकलकर एक राहत शिविर में शरण लेने के लिए घर से निकली थी।

महिला का शव नहर में तैरता पाया गया। उसके शरीर पर किसी प्रकार के हमले या चोट के निशान नहीं पाए गए। इसके साथ ही पाबुक के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक उक्त महिला शनिवार को ही अपने घर से राहत शिविर में जाने के लिए मोटरसाइकल से घर से निकली लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस का मानना है कि दुर्घटना के बाद महिला नहर में गिरी होगी।
 
थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में तूफान 'पाबुक' शुक्रवार दोपहर बाद 12.45 बजे 75 किमी प्रतिघंटा की तेज हवाओं के साथ नखोन सी थम्मारात पर पहुंच गया। तूफान के मद्देनजर पहले ही लगभग 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। आपदा रोकथाम एवं शमन विभाग के मंत्री उधोमपोर्न कान ने बताया कि सूबे में 80,000 लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
तूफान से देश में पर्यटकों के साथ कुछ लोकप्रिय द्वीप प्रभावित हुए हैं तथा कई घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। तूफान की वजह से थाईलैंड के दक्षिणी तट पर भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन का भी खतरा है।

सामुई, ताओ और फान्गन पर्यटक द्वीपों तक चलने वाली नौका सेवाओं को रोक दिया गया है और स्थानीय प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर निकासी प्रक्रिया के लिए तैयार है। मछली पकड़ने वाले गांवों में भी तूफान के कारण कामकाज रोक दिया गया है। 
ये भी पढ़ें
हवाई अड्डों की ही तरह रेलवे स्टेशनों पर भी अब 20 मिनट पहले पहुंचना होगा