शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. number of corona patients reaching the hospital in Europe increased
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 मार्च 2022 (14:21 IST)

सावधान! खत्म नहीं हुआ है Corona, यूरोप में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्‍या बढ़ी

सावधान! खत्म नहीं हुआ है Corona, यूरोप में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्‍या बढ़ी - number of corona patients reaching the hospital in Europe increased
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर भारत में इस समय पूरी तरह राहत है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक अध्ययन के हवाले से चेतावनी दी है कि ओमिक्रोन के बाद कोरोना का एक नया वैरिएंट उभर रहा है। इस संबंध में दावा किया गया है कि ये डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट का मिलाजुला रूप है।
 
दरअसल, ओमिक्रोन और डेल्टा मिलकर एक नया वायरस बना रहे हैं। डब्ल्यूएचओ की साइंटिस्ट मारिया वान करखोव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि SARSCov2 के ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट के मिलकर फैलने की आशंका है। इसमें यह भी कहा गया है कि इनका प्रसार तेजी से हो सकता है। 
 
यूरोप में बढ़े मरीज : एक जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते ब्रिटेन, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे देशों में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है। स्क्रिप्स रिसर्च ट्रांसलेशनल इंस्टीट्यूट के संस्थापक और एमडी एरिक टोपोल ट्वीट कर कहा कि यूरोप में अगली लहर शुरू हो गई है। इसको नई लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि नए मरीजों का डेटा तो इसी तरफ इशारा कर रहा है। यूरोप में विभिन्न देशों ने नियमों में छूट दी थी और अब कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। 
 
सबसे ज्यादा दक्षिण कोरिया में : वर्तमान में सबसे ज्यादा मामले दक्षिण कोरिया में सामने आ रहे हैं। यहां एक दिन में यानी रविवार को 3 लाख 83 हजार 651 मामले सामने आए हैं, जबकि वियतनाम में यह संख्या 1 लाख 68 हजार 719 है। जर्मनी में डेढ़ लाख के लगभग मामले सामने आ रहे हैं। 
 
भारत में 2500 केस : भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 2,503 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में रविवार को 4,61,318 कोरोना के टीके लगाए गए। देश में 1,79,91,57,486 टीके लगाए जा चुके हैं।