शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korean leader Kim Jong Un is in grave danger after surgery
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (18:31 IST)

सर्जरी के बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हालत गंभीर !

सर्जरी के बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हालत गंभीर ! - North Korean leader Kim Jong Un is in grave danger after surgery
एक तरफ जहां दुनियाभर के कई देश कोरोना से मुकाबला कर रहे हैं, वहीं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक किम जोंग की हालत नाजुक है। तानाशाह किम जोंग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
 
अमेरिका मीडिया में आई खबरों के अनुसार तानाशाह किम जोंग की सर्जरी हुई है और सफल नहीं हो पाई है। खबरों के अनुसार किम जोंग की सर्जरी सक्सेस नहीं हो पाई है। कई मीडिया रिपोर्ट्‍स में इस खबर को अफवाह बताया गया है। हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
 
दादा के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे किम : किम जोंग 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्‍मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भी दिखाई नहीं दिए थे। इसके बाद उनकी सेहत को लेकर खबरें आनी लगी हैं।
 
सबसे खूंखार तानाशाह : किम जोंग उन को उत्तर कोरिया के सबसे खूंखार तानाशाह के रूप में जाता है। उनके तुनकमिजाजी के फरमान सामने आते रहते हैं। किम जोंग ने अपने सगे-संबंधियों को भी दर्दनाक मौत की सजाएं दी हैं। 
 
बहन के सत्ता संभालने की चर्चा : सीएनएन की एक खबर के अनुसार मुताबिक किम जोंग की सर्जरी सफल नहीं हो सकी और इससे उनकी हालत और बिगड़ गई है। खबरों के अनुसार जोंग के बाद सत्ता संभालने के लिए उसकी बहन किम यो जोंग का नाम सामने आ रहा है।

जानकारों का कहना है कि किम की बहन किम यो जोंग सत्ता संभाल सकती हैं, जब तक की उत्तराधिकारी किम जोंग उन सत्ता संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाते। किम जोंग उन के बच्चे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि बताया जाता है कि तानाशाह किम के 3 बच्‍चे हैं। 
 
बहन भी भाई की तरह खतरनाक : भाई की तरह बहन किम यो जोंग को खतरनाक माना जाता है। किम यो ने 2018 में विंटर ओ‍लं‍पिंक खेलों में अपने भाई की जगह पर देश का नेतृत्‍व करने का काम किया था। इसके बाद उनकी सत्‍तारूढ़ पार्टी में कद और ज्यादा बढ़ गया था। तानाशाह किम अपनी बहन पर पूरा भरोसा करते हैं।
 
साउथ कोरिया कर रहा है पड़ताल : खबरों के अनुसार किम जोंग उन की तबीयत के बारे में साउथ कोरिया जांच पड़ताल कर रहा है। साउथ कोरिया का कहना है कि वो इस रिपोर्ट को खारिज नहीं कर सकता है कि नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग उन की हालत गंभीर रूप से खराब है।

राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी का कहना है कि सियोल  का मानना है कि वो राजधानी प्यांगयांग के बाहर यात्रा करने वाले अधिकारियों के साथ हैं। अधिकारी का कहना है कि किम जोंग उन के स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में रिपोर्ट पर भरोसा करने के लिए कोई बीमारी के संकेत नहीं मिले हैं।
ये भी पढ़ें
covid 19 : अमेरिका में बातचीत के दौर में फंसा 450 अरब डॉलर का राहत पैकेज