शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi
Written By
Last Modified: न्यूयॉर्क , रविवार, 28 सितम्बर 2014 (18:17 IST)

मोदी ने न्यूजर्सी गवर्नर को दिया भारत यात्रा का न्योता

मोदी ने न्यूजर्सी गवर्नर को दिया भारत यात्रा का न्योता - Narendra Modi
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी को व्यापार मिशन के साथ भारत यात्रा का न्योता दिया है। क्रिस्टी ने न्यूयॉर्क पैलेस होटल में मोदी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मोदी ने उन्हें भारत आने का आमंत्रण दिया। संयुक्त राष्ट्र आमसभा के सालाना सत्र में भाग लेने के लिए मोदी इस होटल में ठहरे हैं।
क्रिस्टी एक लोकप्रिय रिपब्लिकन राजनेता हैं और वे 2016 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की दौड़ में भी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का यह न्योता स्वीकार कर लिया है और अगले साल किसी समय व्यापार मिशन के साथ वे भारत यात्रा पर आएंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संयुक्त राष्ट्र विकास निगम के बोर्ड में निदेशक एंडी शेनॉय ने यह जानकारी दी।
 
मोदी व क्रिस्टी ने सैंडी तूफान के न्यूजर्सी के लोगों के जीवन व कारोबार पर पड़े असर के बारे में भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने आपदा प्रबंधन पर विचारों का आदान-प्रदान किया। (भाषा)