शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mysterious Twins of Portugal
Written By
Last Updated : गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (12:42 IST)

ऐसा भी होता है! बच्चे जुड़वां, लेकिन बाप अलग-अलग...

ऐसा भी होता है! बच्चे जुड़वां, लेकिन बाप अलग-अलग... - Mysterious Twins of Portugal
Mysterious Twins of Portugal: पुर्तगाल में एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 19 साल की युवती ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। दोनों बच्चों की शक्ल भी मिलती-जुलती है, लेकिन जब डीएनए रिपोर्ट आई तो दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग निकले। इस घटना को कुदरत का चमत्कार भी कहा जा रहा है। 
 
यह चौंकाने वाली घटना पुर्तगाल शहर के माइनिरोस शहर का है, जहां 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद जब बच्चों का डीएनए (DNA) टेस्ट कराया गया तो मां और बाप दोनों ही चौंक गए क्योंकि एक बच्चे का ही डीएनए उसके पिता से मिल रहा था, जबकि दूसरे बच्चे का डीएनए अलग था। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक जब बच्चे गर्भ में थे, तब उनका डीएनए मैच हो रहा था। 
 
हालांकि इन जुड़वां बच्चों के माता-पिता की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जब डॉक्टरों ने लड़की से विस्तार से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एक समय दो लोगों के साथ रिलेशन में थी। ऐसे में एक बच्चा उस व्यक्ति का हो सकता है। जन्म प्रमाण पत्र में दोनों बच्चों के बाप का नाम एक ही है।
 
बताया जाता है कि यह दुनिया में अपनी तरह का यह 20वां मामला है। इसे विज्ञान की भाषा में हैट्रोपेरेंट्रल सुपरफेक्यूंडेशन कहा जाता है। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।  
ये भी पढ़ें
इंदौर में बाइक टैक्सी पर लगी रोक, RTO ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?