बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mina
Written By
Last Modified: मीना , गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015 (12:23 IST)

हज भगदड़ के बाद प्रमुख भारतीय विद्वान लापता

हज भगदड़ के बाद प्रमुख भारतीय विद्वान लापता - Mina
मीना। मीना में हुई भगदड़ के बाद से यहां हज करने के लिए आए एक प्रमुख भारतीय इस्लामी विद्वान लापता हैं। सऊदी अरब में वार्षिक हजयात्रा के दौरान पिछले 25 वर्ष के इतिहास में यह सबसे बड़ा हादसा था जिसमें कम से कम 45 भारतीयों की जान चली गई है।


अरब न्यूज ने खबर दी है कि लगभग 60 वर्षीय मुफ्ती मोहम्मद फारुख भगदड़ के बाद से लापता हैं। इस भगदड़ में विभिन्न देशों के कम से कम 769 लोग मारे गए थे।

इसमें बताया गया है कि एक वरिष्ठ धार्मिक विद्वान फारुख एक सफल लेखक हैं और उन्होंने उर्दू एवं हिन्दी में 50 से अधिक किताबें लिखी हैं।

ब्रिटेन में बर्मिंघम के एक मस्जिद के इमाम मुफ्ती जावेद इकबाल ने बताया कि उन्हें लापता हुए कई दिन हो गए हैं और भारत में उनका परिवार, उनके कई छात्र और दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका सहित विश्वभर में उनके शुभचिंतक बेहद परेशान हैं और उनकी कुशलता को लेकर चिंतित हैं।

फारुख, मेरठ में जामिया महमूदिया के संस्थापक और प्रिंसीपल हैं और वे 25 साल से अधिक समय से इसका संचालन कर रहे हैं। इसमें 700 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। (भाषा)