शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Microsoft in Marijuana business
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 जून 2016 (10:11 IST)

अब गांजा बेचेगी माइक्रोसॉफ्ट...

अब गांजा बेचेगी माइक्रोसॉफ्ट... - Microsoft in Marijuana business
दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट अब गांजा भी बेचेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने इसके लिए काइंड फाइनेंशियल नाम की आईटी कंपनी के साथ साझेदारी की है।

दोनों ने मिलकर काइंड गवर्नमेंट साल्यूशन नामक एक कंपनी का गठन किया है। फाइनेंशियल गवर्नमेंट वैसे सॉफ्टवेयर बनाती है जो निगरानी रखनेवाली एजेंसी को गांजा के उत्पाद और बिक्री पर नजर रखने में मदद करती है।
 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के ज्यादातर राज्यों ने गांजा के इस्तेमाल को चिकित्सा और मौज मजे के लिए वैध करार दे दिया है। लेकिन केंद्रीय कानून की तरह ये अभी भी प्रतिबंधित है। अमेरिका ही नहीं भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में यह प्रतिबंधित है। 
चित्र सौजन्य : ट्विटर