सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. memes vs missiles iran embassies from all over the world troll donald trump
Last Updated : मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (11:53 IST)

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

iran embassies memes hindi news
जैसे-जैसे ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है, यह टकराव अब सिर्फ Battlefield तक सीमित नहीं रहा। अब एक नई जंग सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है, जहां मिसाइलों के साथ-साथ मीम्स और तंज भी हथियार बन चुके हैं। दुनियाभर में मौजूद ईरान की एम्बेसीज़ और कांसुलेट्स इस डिजिटल लड़ाई में खुलकर उतर आए हैं। वे लगातार डोनाल्ड ट्रम्प के पोस्ट्स पर sarcastic replies और memes के जरिए जवाब दे रहे है। उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। इस तरह diplomacy अब स्क्रीन पर shift होकर एक viral meme war में बदलती नजर आ रही है।
 
सोशल मीडिया बना नया युद्धक्षेत्र
 
मार्च के अंत से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक, दुनिया भर में मौजूद ईरान की Embassies और कांसुलेट्स ने एक अलग ही रणनीति अपनाई। उन्होंने ट्रेडिशनल डिप्लोमेसी बयान छोड़कर सीधे सोशल मीडिया पर उतरकर डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों का जवाब देना शुरू किया, वो भी sarcasm, humour और memes के जरिए।
 
जब डिप्लोमेसी बनी मीम पेज
 
इस डिजिटल अभियान में सबसे खास बात थी इसका अंदाज़। जहां पहले एम्बेसीज़ सधे हुए शब्दों में प्रतिक्रिया देती थीं, वहीं अब वे हल्के-फुल्के लेकिन चुभते हुए जवाब देने लगीं।
 
कुछ वायरल उदाहरण:

 
Iran जिम्बाब्वे एम्बेसी: We’ve lost the keys”)


 

टाइम डेडलाइन पर तंज: (“8 PM ठीक नहीं है… 1–2 AM कर दें?”)


 
 
 



 
इन छोटे-छोटे जवाबों ने इंटरनेट पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। जहां GenZ अब इन्हें एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं ट्रम्प का पारा आसमान छू रहा है। रविवार को उन्होंने पोस्ट कर लिखा था कि Donald Trump ने कहा मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ होंगे। इससे बेहतर कुछ नहीं होगा!!! स्ट्रेट खोलो, नहीं तो तुम नर्क में रहोगे।"

ट्रम्प की आक्रामक भाषा और उसका असर
 
ट्रम्प के बयान अक्सर तीखे, सीधे और Dramatic रहे हैं। उन्होंने खुले तौर पर धमकियां दीं, समयसीमा तय की और कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन यही स्टाइल उनके खिलाफ भी गई। ईरान ने उसी टोन को पकड़कर उसे व्यंग्य और मज़ाक में बदल दिया, जिससे उनकी बातों की गंभीरता पर सवाल उठने लगे।
 
कुछ जवाबों में तो सीधे सलाह भी दी गई:
 
"Take it easy, tiger”

 
"Think about 25th Amendment”
 

 
एक नई तरह की जंग: Narrative vs Firepower
 
यह पूरा घटनाक्रम दिखाता है कि आधुनिक युद्ध अब सिर्फ हथियारों से नहीं लड़ा जाता। यह एक Information war भी है, जहां perception और narrative उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना सैन्य बल।
 
एक तरफ हैं Missiles 
दूसरी तरफ हैं Memes
 
और कई बार, एक सही समय पर किया गया Memes लाखों लोगों की सोच को प्रभावित कर सकता है।
 
डिप्लोमेसी का बदलता रूप
 
ईरान की एम्बेसीज़ ने यह साबित कर दिया कि आज के दौर में कूटनीति सिर्फ बंद कमरों में नहीं होती। अब यह खुलकर सोशल मीडिया पर खेली जाती है, जहां हर पोस्ट, हर लाइन और हर मीम एक संदेश बन जाता है। यह रणनीति न केवल ट्रम्प के बयानों का जवाब है, बल्कि यह वैश्विक दर्शकों के बीच अपनी छवि और समर्थन बनाने का एक तरीका भी है।
 
 
निष्कर्ष: क्या मीम्स बन गए हैं नया हथियार?
 
इस डिजिटल टकराव ने एक बात साफ कर दी है , जंग सिर्फ जमीन या आसमान में नहीं, बल्कि स्क्रीन पर भी लड़ी जाती है।
 
जहां एक ओर मिसाइलें ताकत दिखाती हैं, वहीं मीम्स perception को shape करते हैं।
लेखक के बारे में
कृति शर्मा
कृति शर्मा एक पैशनेट स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और डिजीटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें वेबदुनिया के साथ लगभग 3 साल का अनुभव है।  अपने करियर की शुरुआत उन्होंने पॉकेट एफएम में स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी। इंदौर के रेनैसां कॉलेज से BAJMC और  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म.... और पढ़ें