गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
Written By
Last Updated : मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (18:03 IST)

मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize | मनाबे, हैसलमैन और पैरिसी को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
स्टॉकहोम। स्युकुरो मनाबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पैरिसी को 2021 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है जिसका आधा हिस्सा मनाबे और हैसलमैन को तथा बाकी आधा हिस्सा पैरिसी को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
 
नोबेल पुस्कार प्रदान करने वाली रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को यह घोषणा की। एकेडमी ने बताया कि मनाबे और हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की फिजिकल मॉडलिंग और परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने एवं ग्लोबल वॉर्मिंग का विश्वसनीय पूर्वानुमान लगाने के लिए तथा पैरिसी को परमाणु से लेकर ग्रहों तक के पैमाने पर भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
एकेडमी ने कहा कि स्युकुरो मनाबे और क्लाउस हैसलमैन ने पृथ्वी की जलवायु और इस पर मानवता के प्रभाव के बारे में हमारे ज्ञान की नींव रखी। जियोर्जियो पैरिसी को अव्यवस्थित सामग्री और अनियमित प्रक्रियाओं के सिद्धांत में उनके क्रांतिकारी योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है।
ये भी पढ़ें
Jobs : जानिए कहां निकली हैं 14000 नौकरियां, जल्द करें अप्लाई