शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Major uproar among lawmakers in Mexico City parliament
Last Updated : मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (14:07 IST)

मैक्सिको सिटी की संसद में भारी हंगामा, आपस में भिड़े सांसद, एक-दूसरे के खींचे बाल

Major uproar among lawmakers in Mexico City parliament
Dispute between lawmakers in Mexican City parliament : मैक्सिको सिटी की संसद में जोरदार हंगामा हो गया। सांसदों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और चिल्लाते हुए आपस में भिड़ गए। मैक्सिको सिटी की संसद में यह भारी हंगामा उस वक्त देखने को मिला जब पारदर्शिता सुधार पर चल रही बहस अचानक उग्र हो गई। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक मारपीट में बदल गई, जहां एक-दूसरे के बाल खींचे गए और सदन में चीख-पुकार मच गई।

खबरों के अनुसार, मैक्सिको सिटी की संसद में यह भारी हंगामा उस वक्त देखने को मिला जब पारदर्शिता सुधार पर चल रही बहस अचानक उग्र हो गई। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक मारपीट में बदल गई, जहां एक-दूसरे के बाल खींचे गए और सदन में चीख-पुकार मच गई। सांसदों के विवाद का वीडियो भी सामने आया है।

विपक्षी दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ने हिंसक तरीके से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की, जबकि सत्ताधारी दल के प्रवक्ता ने विपक्ष पर तर्कों के बजाय हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया। सांसदों के इस तरह के हिंसक व्यवहार को लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
भारत को 'गालियां' देने वाली US सांसद उमर को ट्रंप ने कहा कचरा, बोले- अमेरिका में घुसने के लिए भाई से की शादी