शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Major Taliban leader Rahimullah Haqqani killed in bomb attack
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (11:01 IST)

बम हमले में प्रमुख तालिबान नेता रहीमुल्ला हक्कानी की मौत, इस्‍लामिक अमीरात को लगा बड़ा झटका

बम हमले में प्रमुख तालिबान नेता रहीमुल्ला हक्कानी की मौत, इस्‍लामिक अमीरात को लगा बड़ा झटका - Major Taliban leader Rahimullah Haqqani killed in bomb attack
इस्‍लामाबाद। गुरुवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक बम धमाके में प्रमुख तालिबानी नेता की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद का यह बेहद घातक हमला था। अधिकारियों ने मारे गए तालिबानी नेता की पहचान रहीमुल्ला हक्कानी के रूप में की है।

रहीमुल्ला हक्कानी ने पाकिस्तान में दारुल उलूम हक्कानिया से स्नातक किया था, जो लंबे समय से तालिबान से जुड़ा एक इस्लामी विश्वविद्यालय है। तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने रहीमुल्ला हक्कानी की मौत को स्वीकार करते हुए उन्हें 'महान व्यक्तित्व' का धनी बताया। उन्‍होंने कहा कि हक्कानी 'दुश्मन के क्रूर हमले' का शिकार हुए हैं। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। अभी तक अफगानिस्‍तान में इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकी तालिबान और नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। तालिबान के आने के बाद इन हमलों में बढ़ोतरी आई है।(फ़ाइल चित्र)
ये भी पढ़ें
हर घर तिरंगा अभियान : उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के बयान पर क्यों मचा बवाल?