बाल-बाल बचे 289 यात्री! काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय टर्किश एयरलाइंस के विमान में लगी आग
नेपाल के काठमांडु में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के प्लेन के टायर में आग लग गई। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य बाल बाल बचे।
इस्तांबुल से आ रही टर्किश एयरलाइंस (Flight TK 726) के लैंडिंग के दौरान टायर में अचानक आग लग गई। हादसे की वजह से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। हालांकि विमान सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा।
कैसे हुआ हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान जब रनवे पर उतरा, तभी उसके टायरों से धुआं और आग की लपटें उठती देखी गईं। एयरपोर्ट पर तैनात फायर इंजनों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
UN अधिकारियों समेत कई वीआईपी थे सवार
हादसे के वक्त विमान में कुल 289 लोग सवार थे। इस फ्लाइट में संयुक्त राष्ट्र (UN) के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा कर रहे थे। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें