मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. kashmir issue in UN security council
Written By
Last Updated :न्यूयार्क , गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (15:32 IST)

संयुक्त राष्ट्र में फिर गूंजा कश्मीर मुद्दा

संयुक्त राष्ट्र में फिर गूंजा कश्मीर मुद्दा - kashmir issue in UN security council
न्यूयार्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को फिर उछालने के लिए पाकिस्तान पर पलटवार किया है और कहा है कि वह ऐसा करके उसके आतंरिक मामलों में दखल दे रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के प्रथम सचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि, 'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, हिस्सा था और हमेशा रहेगा।' संयुक्त राष्ट्र के लिए पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की चर्चा के दौरान कश्मीर मुद्दा उठाया था, जिसके जवाब में भारत ने यह प्रतिक्रिया दी।
 
श्री सिंह ने कहा कि यह विडम्बना है कि एक तरफ तो पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उछाल रहा है जबकि दूसरी तरफ वह कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध कब्जा जमाए बैठा है। उन्होंने कहा कि, 'इस मुद्दे को उठाए जाने का कोई मतलब नहीं है और यह भारत के आंतरिक मामलों में पाकिस्तान की साफ दखलअंदाजी है।' (वार्ता)